{"_id":"58d8fdcf4f1c1b4d7763de7a","slug":"amar-ujala-poll-result-yogi-s-action-will-stop-crime-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों ने माना योगी के एक्शन से यूपी में अपराधों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों ने माना योगी के एक्शन से यूपी में अपराधों पर लगेगी लगाम
amarujala.com, presented by- हर्षित गौतम
Updated Mon, 27 Mar 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल परिणाम
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'प्रदेश को लूटने वाले जेल जाएंगे। गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं। वरना हम उन्हें वहां भेज देंगे जहां कोई भी जाना नहीं चाहता।'
विज्ञापन
योगी के इस एक्शन को लेकर अमर उजाला ने एक ऑनलाइन पोल किया। जिसमें सवाल पूछा गया, "क्या योगी आदित्यनाथ यूपी में अपराध पर लगाम लगाने में सफल रहेंगे? इस पोल में कुल 16547 पाठकों ने हिस्सा लिया। पोल में 82.65 (13676 वोट) फीसदी पाठकों ने योगी के एक्शन को सही बताते हुए कहा कि इससे यूपी में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं 13.98 (2314 वोट) पाठकों ने माना कि इस तरह के फैसले से योगी अपराध पर लगाम लगाने में सफल नहीं होंगे। 3.37 (557 वोट) फीसदी पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन