फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll result 90 percent people think recent incidents in Punjab can be a conspiracy to unstable state before assembly polls

अमर उजाला पोल: चुनाव से पहले पंजाब को अस्थिर करने की साजिश हो सकती है पहले बेअदबी फिर कचहरी में धमाका

Fri, 24 Dec 2021 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 08:53 PM IST
सार

90 फीसदी से अधिक लोग मानते हैं कि पंजाब में हुई ये हालिया घटनाएं साजिश के तहत की गई हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Poll result 90 percent people think recent incidents in Punjab can be a conspiracy to unstable state before assembly polls
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते दिनों में राजनीतिक उथल-पुथल से जूझता रहा यह राज्य कुछ अनहोनियों का भी गवाह बना है। यहां के अमृतसर में पहले बेअदबी का मामला सामने आया और मॉब लिंचिंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं, इसके कुछ दिन बाद ही लुधियाना में कचहरी परिसर में धमाका हो गया। 

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले राज्य में व्यवस्था बिगाड़ने के लिए साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। अमर उजाला ने इसे लेकर जनता की राय जानने के लिए सवाल पूछा था कि क्या पंजाब में पहले बेअदबी और फिर कचहरी परिसर में धमाका विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को अस्थिर करने की साजिश हो सकती है?
विज्ञापन


पोल के जवाब में 90.33 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बात की संभावना है कि यह राज्य को अस्थिर करने की साजिश हो सकती है। वहीं, केवल 9.67 फीसदी लोगों ने इससे इत्तेफाक नहीं जताया। बता दें कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस को बीते कुछ समय में भीषण आंतरिक कलह का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के हालात बिगाड़ने नहीं देगी सरकार: पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा, केंद्र सरकार किसी को भी पंजाब के हालात बिगाड़ने नहीं देगी। चाहे वह भीतरी ताकत हो या बाहरी। लुधियाना कोर्ट में हुई धमाके के दोषियों का पता लगाने के लिए एजेंसियां सघन जांच में जुटी हैं। 
पुरी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, बहुत जल्दी धमाके के पूरे तथ्य सामने आ जाएंगे। अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं। सरकार इस घटना व ऐसी दूसरी गतिविधियों की जड़ तक जाकर दोषियों का पता लगाएगी।

प्रेस कान्फ्रेंस में रैलियां व यूपी विधानसभा चुनाव टालने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के बयान से जुड़े सवाल पर पुरी व भाजपा प्रवक्ता सुद्धांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस पर फैसला निर्वाचन आयोग लेगा। वहीं हरिद्वार में हुई धर्म संसद में मुसलमानों को निशाना बनाए जाने के सवाल पर त्रिवेदी ने कहा, हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। यह सवाल आप सीधे उन लोगों से पूछिए जो ऐसे आयोजनों के पीछे हैं। 


संसद नहीं चलने देने के लिए विपक्ष पर साधा निशाना 
भाजपा नेताओं ने संसद में व्यवधान डाल सदन नहीं चलने देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। खासतौर पर राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के गलत आचरण पर त्रिवेदी ने कहा, गलत आचरण के लिए माफी नहीं मांगना विपक्षी सांसदों के हठ और बेशर्मी को दर्शाता है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में है लेकिन संसद चलने देना सिर्फ उसकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि अन्य दलों की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed