{"_id":"59db85194f1c1b87698b4cec","slug":"amar-ujala-poll-railway-system-will-improve-with-the-end-of-vip-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः VIP कल्चर खत्म होने से रेलवे की व्यवस्था में सुधार होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः VIP कल्चर खत्म होने से रेलवे की व्यवस्था में सुधार होगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलवे में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। खास बात है कि रेलवे के बड़े अधिकारियों के ऑफिस और घर में चल रहे वीआईपी कल्चर पर मंत्रालय की गाज गिरने जा रही है।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने बीते दिनों कहा कि रेलवे में सालों से चले आ रहे इस कल्चर को अब खत्म करना होगा।
दरअसल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के काम और घर पर चली आ रही शान-ओ-शौकत पर मंत्रालय कड़ा फैसला लेने जा रहा है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रेलवे बोर्ड चेयरमैन और आला अधिकारियों के स्वागत में होने वाले खर्च और समय की बर्बादी पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि VIP कल्चर खत्म होने से रेलवे की व्यवस्था में सुधार होगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 11587 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 77.86 फीसदी यानि 9022 पाठकों ने माना कि रेलवे की इस पहल से वीआईपी कल्चर की व्यवस्था में सुधार होगा। जबकि 18.76 पाठकों यानि 2174 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 391 फीसदी यानि 3.37 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।