फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Petrol Diesel Price five rupees reduction is not enough

अमर उजाला पोल: पर्याप्त नहीं है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई पांच रुपये की कटौती

Fri, 05 Oct 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Petrol Diesel Price five rupees reduction is not enough

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के कुछ ही देर बाद कुछ राज्यों ने भी अपने यहां तेल पर ढाई रुपये वैट कम कर दिया था। राज्य सरकारों के इस फैसले से लोगों को पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये लीटर तक की राहत मिली है। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम सरकार ने तेल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की है। वहीं बाकी के अन्य राज्य पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों ने तेल के दामों में कटौती करने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि विकास ही देश का सबसे बड़ा मुद्दा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,917 वोट मिले। इनमें 66.32 फीसदी (3,261 वोट) पाठकों ने माना कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई पांच रुपये की कटौती पर्याप्त नहीं है, जबकि 33.68 फीसदी (1,656 वोट) पाठकों कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई पांच रुपये की कटौती पर्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed