{"_id":"58907aa14f1c1bd97ee80579","slug":"amar-ujala-poll-people-says-no-loss-to-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मुलायम की नाराजगी से अखिलेश को उठाना पड़ेगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मुलायम की नाराजगी से अखिलेश को उठाना पड़ेगा नुकसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चल रहा 'दंगल' खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज इस दंगल में नया दांव ख्ाेला जाता है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद जीत की उम्मीद पाले बैठे अखिलेश यादव की मुश्किलें पिता मुलायम सिंह यादव ने यह कहकर बढ़ा दी कि उन्हें कांग्रेस का गठबंधन मंजूर ही नहीं है। इससे नाराज मुलायम ने यहां तक कह डाला कि वे अखिलेश के लिए प्रचार नहीं करेंगें। इतना ही नहीं 'नेताजी' ने अपने समर्थकों से यह अपील भी वे कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
मुलायम के इसी बयान पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल किया। सवाल था कि 'क्या मुलायम सिंह यादव के प्रचार नहीं करने से अखिलेश को चुनाव में नुकसान होगा ?' पोल के जो नतीजे आए वो कुछ यूं हैं।
विज्ञापन
पोल में कुल 9241 लोगों ने वोट किया। जिनमें में 54.74 फीसद यानि 4874 लोगों ने माना कि मुलायम की इस नाराजगी से अखिलेश को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, 44.7 फीसद यानि 4131 लोगों ने नहीं के पक्ष में जवाब दिया। यानि उनका मानना था कि इससे अखिलेश को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं 236 लोग ऐसे भी रहे जो इस बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सके।
विज्ञापन