{"_id":"5a4506c74f1c1b6e468bd19a","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-should-apologize-to-kulbhushan-jadhavs-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव के परिवार से मांगनी चाहिए माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव के परिवार से मांगनी चाहिए माफी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उनके परिजनों के साथ पाकिस्तान ने अमानवीय रवैया अपनाया था। हाल ही में पाकिस्तान ने कुलभूषण की मां और पत्नी की जूतियां फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पहले पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को उनकी मां और पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी थी। हालांकि इस्लामाबाद स्थित पाक के विदेश मंत्रालय में हुई यह मुलाकात लगातार सवालों के घेरे में हैं और इस दौरान परिजनों और कुलभूषण के साथ अमानवीय रवैया अपनाने के कारण पाकिस्तान को काफी किरकिरी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
पाक ने मुलाकात के दौरान घिनौनी हरकत अपनाते हुए कुलभूषण की मां अवंति और पत्नी चेतनाकुल की बिंदी और चूड़ियां तक उतरवा कर रख ली थीं। इसके अलावा दोनों महिलाओं के जूते तक उतरवा लिए गए थे। हालांकि बाद में उन्हें चूड़ियां और बिंदी तो वापस कर दी गईं लेकिन जूतियां पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 9,761 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 92.76 फीसदी यानि 9,054 पाठकों का मानना है कि पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, केवल 5.5 फीसदी यानि 537 पाठकों ने इस सवाल पर सहमति नहीं जताई। वहीं, 1.74 फीसदी यानि170 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।