{"_id":"5c054306bdec2241471f6838","slug":"amar-ujala-poll-other-religious-institutes-should-also-come-forward-to-help-like-shirdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : हां, शिरडी की ही तरह अन्य धार्मिक स्थल भी मदद के लिए आएं आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : हां, शिरडी की ही तरह अन्य धार्मिक स्थल भी मदद के लिए आएं आगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
शिरडी के साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक सहायता की है। ट्रस्ट ने यह सहायता ऐसे मौके पर की है जब फडणवीस सरकार नकदी संकट से जूझ रही थी। ट्रस्ट ने सरकार को निलवांडे सिंचाई परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। इस परियोजना के जरिए अहमदनगर जिले की ज्यादातर तहसीलों की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के इस निर्णय के बाद सवाल उठने लगा था कि इसी तरह अन्य मंदिर व ट्रस्ट भी आगे आएं। इस बारे में अमर उजाला डॉट कॉम ने आनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या शिरडी की ही तरह देश के और भी धार्मिक स्थलों को मदद के लिए आगे आना चाहिए? इसके जवाब में कुल 3350 वोट पड़े। इनमें से 89.88 फीसद लोगों ने माना कि शिरडी की ही तरह अन्य धार्मिक स्थलों को मदद के लिए आगे आना चाहिए वहीं, 10.12 फीसद लोगों का यह मानना नहीं है।
विज्ञापन