{"_id":"5a65ec9a4f1c1b91268b5bce","slug":"amar-ujala-poll-other-political-parties-will-learn-from-action-against-aap-mlas-disqualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 'आप' के खिलाफ आयोग की कार्रवाई से सबक लेंगी दूसरी राजनीतिक पार्टियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 'आप' के खिलाफ आयोग की कार्रवाई से सबक लेंगी दूसरी राजनीतिक पार्टियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार (21 जनवरी) को अयोग्य करार दे दिया। चुनाव आयोग की सिफारिश बाद राष्ट्रपति ने यह मंजूरी दी। राष्ट्रपति की मुहर के बाद इस निर्णय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि केजरीवाल ने इन 20 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया था। इससे पहले चुनाव आयोग की कार्रवाई को 'आप' ने असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक बताया गया था। जिसके बाद विधायकों के कोर्ट पहुंचने से पहले ही राष्ट्रपति ने अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि 'आप' के खिलाफ आयोग की कार्रवाई से सबक लेंगी दूसरी पार्टियां?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,899 वोट मिले। इनमें 70.2 फीसदी (3,439 वोट) पाठकों ने माना कि आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से दूसरी राजनीतिक पार्टियां सबक लेंगी, जबकि 26.5 फीसदी (1,298 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि 'आप' विधायकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से दूसरी राजनीतिक पार्टियां सबक नहीं लेंगी। वहीं 3.31 फीसदी (162 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन