फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll on Rajnath Singh Reacts on Gujrat Dalits Issue.

अमर उजाला पोल: 57 फीसदी ने माना मोदी सरकार में दलितों पर कम हुए अत्याचार

Thu, 21 Jul 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll on Rajnath Singh Reacts on Gujrat Dalits Issue.
- फोटो : ani
गुजरात में 7 दलित युवकों की पिटाई पर जारी हंगामे के बीच मोदी सरकार की ओर से कहा गया है कि उनके राज में दलितों पर अत्याचार कम हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संसद में ये बयान दिया। उन्होंने इस मामले में पिछली सरकारों के दौरान हुए घटनाक्रम के आंकड़े भी पेश किए। हालांकि राजनाथ सिंह ने गुजरात वाली घटना पर बताया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना से दुखी हैं।

राजनाथ सिंह के संसद में बयान के बाद अमर उजाला ने एक पोल किया जिसमें सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार कम हुए हैं? आइये जानते हैं क्या रहा पाठकों का जवाब...?
विज्ञापन

पोल में कुल 4,070 वोट पड़े

Amar Ujala Poll on Rajnath Singh Reacts on Gujrat Dalits Issue.
अमर उजाला पोल में सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार कम हुए हैं?

इस मामले में हमने तीन विकल्प जनता के सामने रखे। इसमें पहले विकल्प 'हां' के पक्ष में सबसे ज्यादा 2,318 वोट पड़े। जो कुल वोटों का 56.95 फीसदी है।

दूसरा विकल्प 'नहीं' के पक्ष में 1,633 वोट पड़े। ये कुल वोटों का 40.12 फीसदी है।

वहीं तीसरे विकल्प 'कह नहीं सकते' के पक्ष में 119 वोट पड़े। ये आंकड़ा 2.92 फीसदी है। इस पोल में कुल 4,070 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed