फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll on Mayawati and dayashankar singh swati singh face off over slur comment

अमर उजाला पोलः 75% मानते हैं बसपा पर भारी पड़ेगा दयाशंकर की पत्नी का पलटवार

Sat, 23 Jul 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll on Mayawati and dayashankar singh swati singh face off over slur comment
बसपा सुप्रीमो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। - फोटो : Amar Ujala
यूपी की सियासत गालियों की गर्मी से उबल रही है और हर पार्टी इसका फायदा उठाने की फिराक में है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह के बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहे जाने के बाद उनके समर्थक गुस्से में आ गए। इसके अगले दिन बसपा समर्थकों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया, जिसमें दयाशंकर के परिवार पर भद्दी टिप्पणियां की। इसके बाद दयाशंकर की पत्नी ने मामले पर पलटवार किया और बसपा समर्थकों की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए मायावती के खिलाफ निशाना साधा। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कराया। पोल का प्रश्न था कि 'क्या दयाशंकर की पत्नी के आगे आने से मायवती का दलित कार्ड कमजोर होगा?' पाठकों को इस पोल में हिस्सा लेने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला विकल्प था कि 'हां', दूसरा विकल्प था, 'नहीं' और तीसरा विकल्प था 'कह नहीं सकते'।
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/dalit-card_579301916fee6.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोल में 4,671 पाठकों ने हिस्सा लिया। 3524 (75.43 प्रतिशत) पाठकों ने 'हां' का विकल्प चुनकर अपनी सहमति जताई, जबकि 1053 (22.56 प्रतिशत) ने 'नहीं' के लिए विकल्प पर वोट किया। वही, मात्र 94 (2.01 प्रतिशत) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प के लिए अपना वोट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed