फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll on bihar cm nitish kumar's statement about governors in states of country

अमर उजाला पोल: 67% ने माना राज्यपाल की साख पर पड़ा असर

Sun, 17 Jul 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll on bihar cm nitish kumar's statement about governors in states of country
- फोटो : PTI

शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्यों में राज्यपालों की होने वाली नियुक्ति के प्रावधान पारदर्शी होने चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित प्रावधान को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा था कि नीतीश कुमार का यह बयान अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हालिया घटनाक्रम से जुड़ा हुआ था। जहां राज्यपाल के रोल को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में राज्यपाल के रवैये पर खुद सुप्रीम कोर्ट ने भी निशाना साधा था। नीतीश कुमार के इसी बयान पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया था। हमारा सवाल था कि  'अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जो कुछ हुआ क्या उससे राज्यपाल की साख खराब हुई है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा पोल का रिजल्ट

amar ujala poll on bihar cm nitish kumar's statement about governors in states of country

इस पोल में  1,792 पाठकों ने हिस्सा लिया। सवाल के जवाब में पाठकों के समक्ष 'हां' , 'नहीं' और 'कह नहीं सकते' का विकल्प रखा गया था। 1,204 ( 67.19% ) पाठकों ने पहले विकल्प 'हां' के लिए वोट किया है।



वहीं 544 ( 30.36% ) पाठकों को ऐसा नहीं लगता कि अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जो कुछ हुआ है उससे राज्यपाल की साख खराब हुई। 44 ( 2.46% )पाठकों का कहना है कि वे इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed