{"_id":"5a05c4ee4f1c1b3c3d8b67e1","slug":"amar-ujala-poll-odd-even-scheme-will-curbs-pollution-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली में प्रदूषण होगा कम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली में प्रदूषण होगा कम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला एक बार फिर लागू करने का ऐलान कर दिया गया है। यह नियम सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
सीएनजी वाहन, टैक्सी, 2 पहिया वाहन, एंबूलेंस, पुलिस वैन, इमरजेंसी गाड़ियां, महिला कार ड्राइवर जिसके साथ 12 साल तक का बच्चा हो, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को छूट मिलेगी। सीएनजी स्टिकर आईजीएल के 22 सीएनजी स्टेशन पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आज दिल्ली हाईकोर्ट और एनजीटी ने केजरीवाल सरकार समेत दिल्ली-एनसीआर से लगे हुए राज्यों को भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए कड़ी फटकार लगाई है। जिसके बाद सरकार दिल्ली में यह स्कीम लागू की है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली का प्रदूषण नियंत्रित किया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 10339 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 50.32 फीसदी (5203 वोट) पाठकों ने माना कि इस स्कीम से प्रदूषण नियंत्रित होगा। जबकि 43.28 फीसदी पाठक (4475 वोट) लोगों का कहना है कि इससे प्रदूषण नियंत्रित नहीं होगा। वहीं, 6.39 फीसदी (661 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।