{"_id":"5ca0d19dbdec221445022686","slug":"amar-ujala-poll-nirav-modi-and-vijay-mallya-extradition-to-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नीरव मोदी और विजय माल्या को जल्द लाया जा सकेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नीरव मोदी और विजय माल्या को जल्द लाया जा सकेगा भारत
Sun, 31 Mar 2019 08:11 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार ने प्रयास तेज कर रखें हैं। शुक्रवार को भारत ने ब्रिटेन की अदालत को बताया कि माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल परिसर के भीतर दो मंजिला इमारत के एक उच्च-सुरक्षा बैरक में माल्या को रखा जाएगा। आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की स्थिति में माल्या के लिए एक उच्च सुरक्षा वाली कोठरी को तैयार रखा है। माल्या भारत में बैंकों के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने का आरोपी है। भारत ने करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर की बैंक धोखाधड़ी और मनीलांड्रिंग के मामले में नीरव (48) के प्रत्यर्पण की भी मांग की है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या नीरव मोदी और विजय माल्या को अब जल्द भारत लाया जा सकेगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,176 वोट मिले। इनमें 64.18 फीसदी (2,680 वोट) पाठकों ने माना कि नीरव मोदी और विजय माल्या को अब जल्द भारत लाया जा सकेगा, जबकि 35.82 फीसदी (1,496 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या को जल्द भारत नहीं लाया जा सकेगा।
विज्ञापन