फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: modi govt should set limits of keep gold in home

अमर उजाला पोल: मोदी सरकार को घरों में सोना रखने की सीमा तय करनी चाहिए

Sat, 26 Nov 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: modi govt should set limits of keep gold in home

कालेधन पर लगाम कसने के लिए नोटबंदी के ऐलान के बाद अब मोदी सरकार सोने की घरेलू खपत को सीमित करने पर फैसला ले सकती है। इस तरह की खबरों के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट आ रही है। इतना ही नहीं सरकार के इस अगले कदम की वजह से सोने के आयात में भी कटौती हो सकती है।

विज्ञापन


बताते चलें कि इस कटौती के चलते भारत को व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत की तरफ से वस्तुओं के आयात में सोने व चांदी की दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो चीन के बाद सोने की सबसे ज्यादा खपत करने वाला देश भारत है।
विज्ञापन


ऐसे में भारत में सोने के प्रति लगाव में कमी से विश्व बाजार भी अछूता नहीं रह सकता। सोने की खपत सीमित करने पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पाठकों से सवाल पूछा, 'क्या सरकार को घरों में सोना रखने की सीमा तय करनी चाहिए?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 9,008 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 64.54 फीसदी यानि 5,814 पाठकों का मानना है कि मोदी सरकार को नोटबंदी की तरह घरों में सोना रखने की सीमा करनी चाहिए। 32.60 फीसदी यानि 2,937 पाठकों ने माना कि सरकार को घरों में सोना रखने की सीमा तय नहीं करनी चाहिए। वहीं  2.85 फीसदी 257 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed