{"_id":"596783804f1c1b86528b460d","slug":"amar-ujala-poll-mithali-raj-achievement-will-boost-women-s-cricket-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः मिताली राज के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः मिताली राज के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर खुद को सचिन तेंदुलकर के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। आईसीसी महिला विश्वकप के 6वें मुकाबले में मिताली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की शानदार अर्द्घशतकीय पारी खेली, जिसके साथ ही वो महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।
मिताली ने एकदिवसीय मैचों में 6 हजार से अधिक रन बनाए और ऐसा करने वाली वे विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गई। मिताली की इस उपलब्धि पर अमर उजाला ने पोल किया। अमर उजाला पोल में हमने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मिताली राज के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा? '
अमर उजाला पोल में कुल 11051 पाठकों ने हिस्सा लिया। करीब 10104 यानि कि 91.93 फीसदी पाठकों का मानना है कि मिताली के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। महज 6.65 फीसदी यानि कि 735 लोगों ने कहा कि मिताली की उपलब्धि से महिला क्रिकेट को बढ़ावा नहीं मिलेगा। 1.92 फीसदी लोगों ने पोल में पूछे गए सवाल का हां या ना में कोई जवाब नहीं दिया।