फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Masood Azhar can declared international terrorist by influence of American pressure

पोल: अमेरिकी दबाव के असर से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा सकेगा

Sat, 30 Mar 2019 08:56 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 30 Mar 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Masood Azhar can declared international terrorist by influence of American pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर

चीन ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल करने की राह में बार-बार रोड़े अटकाने की अपनी हरकत का बचाव किया। चीन ने शुक्रवार को उन अमेरिकी आरोपों को खारिज किया कि उसका कृत्य आतंकी संगठन जैश को प्रतिबंध से बचाने सरीखा है।  अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को चीन की मुसलमानों के प्रति पाखंड की आलोचना की थी। पोम्पियो ने कहा था कि चीन अपने यहां 10 लाख से ज्यादा मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है, लेकिन दूसरी तरफ वह आतंकी संगठन जैश को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध से बचाता है। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अमेरिकी दबाव के असर से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा सकेगा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,454 वोट मिले। इनमें 77.62 फीसदी (3,457 वोट) पाठकों ने माना कि अमेरिकी दबाव के असर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगान मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा सकेगा, जबकि 22.38 फीसदी (997 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि अमेरिकी दबाव के बावजूद मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित नहीं किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed