{"_id":"5c336b14bdec2256fe7be1c7","slug":"amar-ujala-poll-madhya-pradesh-government-s-right-decision-to-cut-the-salary-of-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मध्यप्रदेश सरकार का सदन न चलने देने वाले विधायकों का वेतन काटने का निर्णय सही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मध्यप्रदेश सरकार का सदन न चलने देने वाले विधायकों का वेतन काटने का निर्णय सही
Mon, 07 Jan 2019 08:37 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है। अपने वचन पत्र में कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सदन में होने वाले हंगामे को रोकेगी। इसी को लेकर कमलनाथ सरकार प्रस्ताव ला रही है। अगर कोई विधायक विधानसभा में हंगामा करता है तो उसके लिए उनका वेतन-भत्ता काटा जाएगा। कांग्रेस ने विधानसभा में होने वाले हंगामे को रोकने के लिए विधायकों का वेतन-भत्ता काटने पर मन बनाया है।
विज्ञापन
राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि विधानसभा चर्चा और सहमति से चलेगी न कि हंगामे से। हंगामे के लिए सड़क है। लिहाजा विधानसभा में हंगामा न हो इसके लिए हंगामा करने वाले विधायकों के वेतन-भत्तों को काटा जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या मध्यप्रदेश सरकार का सदन न चलने देने वाले विधायकों का वेतन काटे जाने का निर्णय सही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4268 वोट मिले। इनमें 86.6 फीसदी (3673 वोट) पाठकों ने माना कि मध्यप्रदेश सरकार का सदन न चलने देने वाले विधायकों का वेतन काटे जाने का निर्णय सही है। जबकि 13.94 फीसदी (595 वोट) पाठकों ने माना कि मध्यप्रदेश सरकार का सदन न चलने देने वाले विधायकों का वेतन काटे जाने का निर्णय सही नहीं है।