फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: India's military action in response to the attack in PoK Uri satisfied countryman

अमर उजाला पोल: उड़ी हमले के जवाब में PoK में भारत की सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट हैं देशवासी

Fri, 30 Sep 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: India's military action in response to the attack in PoK Uri satisfied countryman
- फोटो : अमर उजाला
18 सितंबर को उड़ी सैन्य कैंप पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद 28 सितंबर की रात भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार करते हुए हुए पीओके के सात आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमले कर घुसपैठ को तैयार बैठे 38 आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को उड़ी हमले के बदले के रुप में देखा जा रहा है। भारत की इस अचानक सैन्य कार्रवाई की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करने के ठीक बाद की गई थी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर अपने पाठकों से रायशुमारी की। अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'क्या आप उड़ी हमले के जवाब में PoK में भारत की सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट हैं?' इस पोल में 12 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि वे उड़ी हमले के जवाब में PoK में भारत की सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, संतुष्ट हैं । दूसरा-नहीं, नहीं संतुष्ट हैं। तीसरा- कह नहीं सकते। कुल शामिल 12,366 पाठकों में से 11,422 पाठक यानी 92.37 फीसदी ने कहा कि वे उड़ी हमले के जवाब में PoK में भारत की सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में शामिल 835 पाठक यानी 6.75 फीसदी ने कहा कि नहीं, वे उड़ी हमले के जवाब में PoK में भारत की सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं पोल में शामिल 109 यानी 0.88 फीसदी पाठकों ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed