फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Imam Bukhari's appeal will not influence Muslim voters

अमर उजाला पोलः इमाम बुखारी की अपील से मुस्लिम वोटर नहीं होते प्रभावित

Sat, 11 Feb 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Imam Bukhari's appeal will not influence Muslim voters

दिल्‍ली की शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी एक बार फिर अपने राजनीतिक एजेंडे के कारण चर्चाओं में हैं। मौजूदा विधानसभा चुनावों में उन्होंने बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। बुखारी के इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा के बाजार गरम हो गए।

विज्ञापन


कभी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने वाले बुखारी अब बसपा को समर्थन दे रहे हैं। बुखारी के बयान के बाद माना जा रहा है कि 2012 में सपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला मुस्लिम वोट सपा से कट सकता है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बार-बार अपना एजेंडा बदल रहे बुखारी मुस्लिमों के बीच अपनी प्रतिष्ठा खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुखारी के इस नए एजेंडे को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल सर्वे किया। पोल में सवाल पूछा "क्या इमाम बुखारी की अपील से मुस्लिम वोटर प्रभावित होते हैं?"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के इस ऑनलाइन पोल में 9092 पाठकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे अधिक 70.42 फीसदी यानी 6403 पाठकों ने माना कि बुखारी के किसी पार्टी को समर्थन देने से या उनके बयानों से मुस्लिम वोट प्रभावित नहीं होता है। वहीं मात्र  26.08 फासदी यानी 2371 पाठकों का मानना है कि बुखारी के बयान से मुस्लिम वोट प्रभावित होता है। 3.5 फीसदी यानी 318 पाठक कुछ कहने की स्थित में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed