{"_id":"5c23977dbdec22569632f79b","slug":"amar-ujala-poll-farmers-debt-waiver-will-not-end-all-problems-of-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : किसानों की कर्जमाफी से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म नही होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : किसानों की कर्जमाफी से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म नही होंगी
Wed, 26 Dec 2018 08:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 26 Dec 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों द्वार किसानों की कर्जमाफी पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि ये सही नहीं है। राजन ने कहा कि कर्जमाफी चुनावी वादों का हिस्सा नहीं होना चाहिए। ऐसे कदमों से खेती में निवेश तो रुकता ही है साथ में राज्यों की हालत भी खराब होती है। कर्जमाफी रोकने के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
अब सवाल यह है कि क्या किसानों की कर्जमाफी करने से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी?। इसी को लेकर हमने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा क्या किसानों की कर्जमाफी करने से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी? सवाल के जवाब में कुल 4611 वोट पड़े।
विज्ञापन
इनमें 79.92 प्रतिशत लोगों का मानना है कि किसानों की कर्जमाफी करने से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म नही होंगी। जबकि 21.08 प्रतिशत लोगों का मानना है कि किसानों की कर्जमाफी करने से कृषक जगत की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन