फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: due to noteban things will not normal till 30th december

अमर उजाला पोल: जनता की नजर में 50 दिन में दूर नहीं होगी कैश की किल्लत

Thu, 15 Dec 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: due to noteban things will not normal till 30th december
poll

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी लागू की थी। इसके बाद से ही लगातार कैश की किल्लत बनी हुई है और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कैश के लिए घंटों बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में लगे रहते हैं। नोटबंदी पर सवालों के खड़े होने के बाद पीएम मोदी ने दावा किया कि 50 दिन के अंदर हालात सामान्य हो जाएंगे।

विज्ञापन


लेकिन लोगों को हो रही परेशानी के बीच एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या शेष दिनों में हालात सामान्य हो पाएंगे। क्या नोटबंदी से जूझती जनता को कुछ राहत मिल पाएगी या कालाधन रखने वालों पर लगाम लग पाएगी। 50 दिन में हालात सामान्य होने के दावे पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराया। पोल में सवाल पूछा गया था कि पीएम मोदी ने हालात सामान्य होने के लिए 50 दिन मांगे हैं, क्या ऐसा हो पाना संभव है?
विज्ञापन


पोल में कुल 12,071 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक  53.57 फीसदी यानि 6,467 पाठकों ने माना कि जिस तरह से कैश की किल्लत बनी हुई है और नोटों की धांधलियां हो रही हैं, उस हिसाब से 30 दिसंबर तक हालात सामान्य नहीं होंगे। 40.79 फीसदी यानि 4,924 पाठकों का मानना है कि 50 दिन के अंदर हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं 5.63 फीसदी यानि 680 पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed