फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Digvijay Singh Narmada yatra will not affect the politics of Madhya Pradesh

पोल: दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का असर मध्यप्रदेश की राजनीति पर नहीं पड़ेगा

Tue, 10 Apr 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
 Amar ujala Poll: Digvijay Singh Narmada yatra will not affect the politics of Madhya Pradesh
amar ujala poll

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की छह महीने से अधिक लंबी चली नर्मदा परिक्रमा यात्रा सोमवार (9 अप्रैल) को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर समाप्त हो गई। बता दें कि 70 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी अमृता राय के साथ इसी बरमान घाट से पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद यह यात्रा शुरू की थी।

विज्ञापन


दिग्विजय, अमृता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, नारायाण सिंह अमलाबे सहित उनके कई समर्थक नर्मदा नदी के किनारे करीब 3,300 किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद सोमवार को सुबह बरमान घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह और पत्नी अमृता राय ने यात्रा पूरी होने से जुड़े कई धार्मिक कर्मकांड भी किए। 
विज्ञापन


कांग्रेस का दावा है कि यात्रा के दौरान दिग्विजय ने प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े कई सबूत जुटाए हैं। कांग्रेस के मुताबिक, जल्द ही इन सबूतों को जनता के सामने लाया जाएगा। इस यात्रा में दिग्विजय ने मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों को कवर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ेगा?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,277 वोट मिले। इनमें 44.58 फीसदी (1,015 वोट) पाठकों ने माना कि दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का असर मध्यप्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा, जबकि 55.42 फीसदी (1,262 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का असर मध्यप्रदेश की राजनीति पर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed