फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Digital Transaction increases after demonetisation

अमर उजाला पोल: नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट के उपयोग में हुई बढ़ोतरी

Thu, 09 Nov 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 09 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: Digital Transaction increases after demonetisation

आखिरकार नोटबंदी का एक साल 8 नवंबर को पूरा हो गया। इस फैसले पर विपक्ष लगातार हमलावर है और उन्होंने मिलकर नोटबंदी की सालगिराह का देशभर में विरोध किया। वहीं इसके फायदे गिनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो का सहारा लिया। वीडियों में बताया गया कि सरकार ने इतना कड़ा फैसला क्यों लिया। 

विज्ञापन


सात मिनट के इस वीडियो में बताया गया कि देश 2014 से पहले भ्रष्टाचार और काले धन से जूझ रहा था। नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद के कम होने की बात कही गई है। दिखाया गया है कि नोटबंदी के बाद 75 प्रतिशत पत्थरबाजी कम हो गई। कहा गया है कि नोटबंदी के बाद काला धन कोने-कोने और चप्पे-चप्पे से निकला था। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप लगता है कि नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट का उपयोग बढ़ा है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 13544 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 68.36 फीसदी (9259 वोट) पाठकों ने माना कि नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट का उपयोग बढ़ा है। जबकि 28.74 फीसदी पाठक (3892 वोट) लोगों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट का उपयोग नहीं बढ़ा। वहीं,  2.9 फीसदी (393 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed