{"_id":"5c2b7c25bdec2256ca01e566","slug":"amar-ujala-poll-country-s-banks-are-charging-money-from-the-public-to-compensate-for-their-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: देश के बैंक अपने नुकसान की भरपाई के लिए आम जनता से रकम वसूल रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: देश के बैंक अपने नुकसान की भरपाई के लिए आम जनता से रकम वसूल रहे हैं
Tue, 01 Jan 2019 08:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने वाले कई सौ डिफॉल्टर हर माह भारत को टाटा बाय-बाय बोल रहे हैं। वजह, सरकार इन डिफॉल्टरों का नाम सार्वजनिक नहीं कर रही। ये इसी का फायदा उठाते हैं और आसानी से देश छोड़कर दूसरे मुल्क में चले जाते हैं। दा ऑल इंडिया बैंक ऑफ़िसर्ज कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) का आरोप है कि बैंकों के करोड़ों रुपये डकारकर विदेश जा रहे इन लोगों का पासपोर्ट भी जब्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके विपरित, सरकार बैंकों का गैर निस्पंदकारी संपतियां (एनपीए) बढ़ने की सजा बैंक अफसरों को दे रही है। एआईबीओसी का कहना है कि सरकार ने 6049 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जो सूची तैयार की है, उसके खिलाफ देशभर के बैंक अफसर बजट सत्र के दौरान संसद मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या देश के बैंक अपने नुकसान की भरपाई के लिए आम जनता से रकम वसूल रहे हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3773 वोट मिले। इनमें 87.23 फीसदी (3291 वोट) पाठकों ने माना कि देश के बैंक अपने नुकसान की भरपाई के लिए आम जनता से रकम वसूल रहे हैं। जबकि 13.01 फीसदी (491 वोट) पाठकों ने माना कि देश के बैंक अपने नुकसान की भरपाई के लिए आम जनता से रकम नहीं वसूल रहे हैं।