फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Congress should not boycott the special session of GST

अमर उजाला पोलः कांग्रेस को GST के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करना चाहिए

Fri, 30 Jun 2017 08:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 30 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Congress should not boycott the special session of GST
अमर उजाला पोल

जीएसटी लांचिंग के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता सत्‍यव्रत चतुर्वेदी ने बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस जीएसटी लांच सत्र में हिस्‍सा नहीं लेगी। 30 जून की यानी की आज की मध्‍य रात्रि को इस संबंध में संसद में विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के इस बयान से साफ हो गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई थी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम को बहिष्‍कार करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कांग्रेस ने GST के विशेष सत्र के बहिष्कार की घोषणा की है। क्या आप पार्टी के इस रुख से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 18,420 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में  39.91 फीसदी यानि 6,798 पाठक पार्टी के उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि 60.58 फीसदी यानि 11,158 पाठक कांग्रेस पार्टी के इस रुख से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.52 फीसदी यानि 464 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed