{"_id":"5b0037434f1c1be4408b658d","slug":"amar-ujala-poll-congress-jds-alliance-will-not-give-stable-government-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होगा कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होगा कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शनिवार को हुए बहुमत परीक्षण से पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने सरेंडर करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सोमवार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
भले ही येदियुरप्पा बहुमत साबित करने में नाकाम रहे, मगर सोमवार को शपथ लेने वाली कुमारस्वामी सरकार की राह भी आसान नहीं होगी। मामूली बहुमत वाली संभावित सरकार के सामने विधायकों को साधे रखने की चुनौती होगी। भाजपा की निगाहें नतीजे आने वाले दिनों से ही कांग्रेस-जदएस से जीते 31 लिंगायत विधायकों पर है। ऐसे में थोड़ा सा भी असंतोष भावी सरकार की बलि ले सकता है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर का गठबंधन लंबी रेस का घोड़ा साबित होगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4055 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 39.65 फीसदी (1608 वोट) पाठकों ने माना कि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर का गठबंधन लंबी रेस का घोड़ा साबित होगा। जबकि 60.35 फीसदी (2447) पाठकों ने माना कि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर का गठबंधन लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होगा।