फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Chinese president Xi Jinping using Doklam as political strategy

अमर उजाला पोलः डोकलाम के रास्ते दोबारा चीन की सत्ता हासिल करना चाहते हैं जिनपिंग

Sat, 07 Oct 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sat, 07 Oct 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Chinese president Xi Jinping using Doklam as political strategy

डोकलाम को लेकर चीन और भारत के बीच एकबार फिर विवाद गहराता जा रहा है। चीन इस मुद्दे पर फिर से अपना अड़ियल रवैया दिखाने की फिराक में है इसलिए उसने डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को तैनात कर दिया है। चीन ने सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन के साथ इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। मामले के फिर तूल पकड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है ऐसे में माना जा रहा है कि जिनपिंग डोकलाम मुद्दे के जरिए एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या डोकलाम के रास्ते शी जिनपिंग दोबारा चीन की सत्ता हासिल करना चाहते हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 7915 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 


84.35 फीसदी यानि 6676 पाठकों ने माना कि डोकलाम के रास्ते शी जिनपिंग दोबारा चीन की सत्ता हासिल करना चाहते हैं। जबकि 627 पाठकों यानि 7.92 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 612 फीसदी यानि 7.73 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed