{"_id":"5a86e7dc4f1c1b2a788b61c6","slug":"amar-ujala-poll-china-s-intervention-in-nepal-will-also-impact-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नेपाल में चीन का दखल बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नेपाल में चीन का दखल बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
नेपाल की राष्ट्रपति बिंध्या देवी भंडारी ने गुरुवार (16 दिसंबर) को उदार कम्युनिस्ट नेता केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। पूर्व माओवादी विद्रोहियों के साथ गठबंधन ने ओली के नेतृत्व में चुनावों में जीत हासिल की है। बता दें कि चीन ने नेपाल को लुभाने के लिए वहां भारी निवेश किया है ताकि उसके साथ एक भूराजनैतिक सहयोगी के रूप में संबंधों को विकसित किया जा सके। माना जा रहा है कि चीन के नेपाल में बढ़ते दखल का असर भारत को भी पड़ेगा।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या पड़ोसी देश नेपाल में चीन का दखल बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ेगा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 2,833 वोट मिले। इनमें 90.22 फीसदी (2,556वोट) पाठकों ने माना कि पड़ोसी देश नेपाल में चीन का दखल बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ेगा, जबकि 9.78 फीसदी (277 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि नेपाल में चीन का दखल बढ़ने का असर भारत पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन