फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: China's hand behind on Kashmir issue

अमर उजाला पोलः कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का हाथ

Sun, 16 Jul 2017 08:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 16 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: China's hand behind on Kashmir issue
अमर उजाला पोल

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार और महबूबा सरकार सख्त हो गई है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार, 15 जुलाई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और कहा कि राज्य में बाहरी ताकतें परेशानियां पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पहले सिर्फ पाकिस्तान था, लेकिन अब चीन भी कश्मीर मुद्दे पर बात करने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन भी कश्मीर में दखल देने लगा है। हालांकि ऐसा पहली बार है जब किसी शीर्ष नेता ने यह स्वीकार किया है कि चीन भी कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको भी लगता है कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का भी हाथ है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 11,246 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 79.72 फीसदी यानि 8,965 पाठकों ने माना कि कश्मीर में मचे बवाल के पीछे चीन का बी हाथ है। जबकि केवल 14.3 फीसदी यानि 1,608 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हपए। वहीं, 5.98 फीसदी यानि 673 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed