फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: China is giving indirect threat to India

अमर उजाला पोलः चीन दे रहा है भारत को इनडायरेक्ट धमकी

Mon, 31 Jul 2017 09:15 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Mon, 31 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: China is giving indirect threat to India
अमर उजाला पोल

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है उसकी सेना सभी हमलावर दुश्मनों को हराने में सक्षम है। परेड का निरीक्षण करते हुए शी जिनपिंग ने उसकी युद्ध तैयारियों पर संतोष जताया और कहा कि उसमें किसी को भी मात देने की क्षमता और साहस है। दरअसल, दोकलाम विवाद पर भारत के साथ तनातनी को देखते हुए जिनपिंग के इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है। गौरतलब है कि  दोकलाम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच एक माह से चल गतिरोध रहे हैं। 

विज्ञापन


जिनपिंग ने मिलिट्री परेड का मुआयना करते हुए कहा कि 23 लाख सैनिकों वाली पीएलए को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक मात्र नेतृत्व का सख्ती से पालन करना चाहिए और जहां पार्टी कहे वहां मार्च करना चाहिए। जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख हैं जिसके पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना पीएलए का पूरा नियंत्रण है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में चीनी सेना ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पर्वत को हिलाना आसान है, लेकिन हमें नहीं। वहीं चीनी सरकार के मंत्री ने भी ये बात रखी थी कि भारत जब तक डोकलाम से सेना पीछे नहीं हटाता, इस मसले का कोई हल नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'चीन के राष्ट्रपति ने अपनी फौज को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। क्या वो भारत को इनडायरेक्ट धमकी दे रहे हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 13,671 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में  सबसे अधिक 86.36 फीसदी यानि 11,806 पाठकों ने माना कि चीन भारत को इनडायरेक्ट रुप से धमकी दे रहा है। जबकि मात्र 10 फीसदी यानि 1,367 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 3.64 फीसदी यानि 498 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed