फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Blackberry Smartphone not to be Comeback Product of Company

अमर उजाला पोलः ब्लैकबेरी का KEYone स्मार्टफोन कंपनी का कमबैक प्रॉडक्ट साबित नहीं होगा

Tue, 01 Aug 2017 09:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 01 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Blackberry Smartphone not to be Comeback Product of Company
अमर उजाला पोल
ब्लैकबेरी का कीवन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि इस BlackBerry KEYone स्मार्टफोन को कंपनी के हार्डवेयर पार्टनर TCL ने तैयार किया है। इस फोन की पहली झलक फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में देखने को मिली थी। हालांकि, भारत में लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को  6 महीने पहले बार्सिलोना में आयोजित MWC 2017 में शोकेस किया गया था। इस स्मार्ट फोन की कीमत 39,990 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


इस फोन में पुराने फोन जैसा ही फिजिकल की-बोर्ड दिया गया है लेकिन स्क्रीन पहले से बड़ी है। TCL द्वारा बनाया गया ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन स्पेशल स्पेस बार के साथ लैस किया गया है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी कार्य करता है। गौरतलब है कि स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर 8 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या ब्लैकबेरी का यह स्मार्टफोन KEYone कंपनी के लिए कमबैक प्रॉडक्ट साबित होगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4,212 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में   43.61 फीसदी यानि 1,837 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि मात्र 45.01 फीसदी यानि 1,896 पाठकों ने माना कि ब्लैकबेरी का कीवन स्मार्ट फोन कंपनी के लिए कमबैक प्रॉडक्ट साबित नहीं होगा। वहीं,11.37 फीसदी यानि 479 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed