{"_id":"5807598e4f1c1b642e70447e","slug":"amar-ujala-poll-bjp-is-not-serious-to-make-ram-mandir-in-ayodhaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: राम मंदिर के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं बीजेपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: राम मंदिर के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं बीजेपी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में रामायण संग्रहालय को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की घोषणा पर चल रहे विवाद पर बीजेपी को सवालों में घिर गई है। पार्टी को अब अपने ही सांसद विनय कटियार के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कटियार ने रामायण म्यूजियम को 'लॉलीपाप' करार दिया है।
विज्ञापन
कटियार ने कहा, 'राम मंदिर निर्माण की कोशिश होनी चाहिए, हमें इस लॉलीपॉप को लेकर खुश नहीं होना चाहिए।' कटियार ने यह बात रामायण म्यूजियम के संदर्भ में कही। बता दें कि बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि साइट से 15 किलोमीटर दूर रामायण म्यूजियम के निर्माण की घोषणा हुई है। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि क्या बीजेपी राम मंदिर निर्माण को लेकर गंभीर है?
विज्ञापन
कुल 5,268 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक 54.10 फीसदी यानी 2,850 पाठकों के मुताबिक बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं 41.99 फीसदी यानी 2,212 पाठकों ने माना कि बीजेपी मंदिर को लेकर गंभीर है। वहीं 3.91 फीसदी यानी 206 पाठकों ने इस पर अपनी राय नहीं दी।
विज्ञापन