{"_id":"5c6eba03bdec2273792f4f70","slug":"amar-ujala-poll-bcci-should-not-organize-any-cricket-match-between-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए
Thu, 21 Feb 2019 08:17 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश की जनता पूरी तरह से पाकिस्तना का बहिष्कार कर रही है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी बीच मांग उठी जल्द ही शुरू होने वाले क्रिकेट विश्वकप में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ हरभजन सिंह जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने इस बात की वकालत की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने तो यहां तक कह दिया कि भारत को पाक से क्रिकेट ही नहीं किसी भी खेल में संबंध नहीं रखने चाहिए।
विज्ञापन
इस बात पर जनता की राय जानने के लिए अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल किया था कि क्या बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम का क्रिकेट मैच आयोजित करना चाहिए? इसके जवाब में कुल 5688 लोगों ने वोट किया। पोल के परिणाम के मुताबिक एकमत से 84.19 फीसद लोगों ने इसके समर्थन में वोट दिया वहीं, 15.81 फीसद लोगों ने माना कि भारत व पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होना चाहिए।
विज्ञापन