फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Banks should take the responsibility of lockers

अमर उजाला पोलः बैंकों को लेनी चाहिए लॉकर की जिम्मेदारी

Mon, 26 Jun 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 26 Jun 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Banks should take the responsibility of lockers
अमर उजाला पोल

लॉकर से सामान गायब होने को लेकर आरबीआई ने बहुत बड़ा बयान दिया है। एक आरटीआई आवेदन के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक और 19 सार्वजनिक बैंकों ने लॉकर में आपका सामान सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। सूचना के अधिकार यानी आरटीआई के तहत दिए गए जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ कहा है, ‘लॉकर में रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं के होने वाले किसी भी नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होंगे।

विज्ञापन


बैंकों के मुताबिक लॉकर से जुड़े बैंक के समझौते में लिखा होता है- बैंक युद्ध, देश में फैली अराजकता, चोरी, सेंधमारी की स्थिति में बैंक लॉकर में रखे सामान के नुकसान या इसके नष्ट होने की जिम्मेदारी नहीं लेता। बैंक सामान्य सतर्कता बरतेगा लेकिन डिपॉजिट में रखे किसी सामान की जिम्मेदारी नहीं लेगा। यह सामान डिपॉजिट करने वाली की जिम्मेदारी होगी वह इसकी जिम्मेदारी संभाले। 
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'बैंकों ने लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है, क्या आप सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 13,370 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में मात्र 10.63 फीसदी यानि 1,421 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत हैं। सबसे अधिक 88.06 फीसदी यानि 11,773 पाठकों का मानना है कि बैंकों को लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं, 1.32 फीसदी यानि 176 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed