फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: all india akhara parishad fake saints list snaffle fake babas

अमर उजाला पोलः अखाड़ा परिषद की फर्जी लिस्ट से बाबाओं पर लगेगी लगाम

Mon, 11 Sep 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 11 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: all india akhara parishad fake saints list snaffle fake babas

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को जारी करने से पहले प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में आसाराम, राधे मां, गुरमीत राम रहीम, नारायण साईं, निर्मल बाबा और ओम बाबा के नाम को लिस्ट में शामिल किया गया।

विज्ञापन


आसाराम का नाम शामिल किए जाने पर सर्मथक इस कदर नाराज हुए कि महंत नरेंद्र गिरी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। सवाल यह है कि क्या इस लिस्ट में बाबाओं को फर्जी बताने से इन बाबाओं पर लगाम लगेगी। क्या अखाड़ा परिषद् की यह पहल सफल हो पाएगी। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि अखाड़ा परिषद की इस पहल से फर्जी बाबाओं पर लगाम कस सकेगी?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 9223 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 63.65 फीसदी यानि 5870 पाठकों ने माना कि इस पहल से फर्जी बाबाओं पर लगाम लगेगी। जबकि 31.75 फीसदी यानि 2928 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.61 फीसदी यानि 425 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed