{"_id":"5ad6053c4f1c1b3b0a8b5012","slug":"amar-ujala-poll-after-kathua-and-unnao-gangrape-cases-our-society-is-not-safe-for-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, हमारा समाज बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, हमारा समाज बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या के मामले को लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के अलावा मुंबई, बंगलूरू, गोवा, भोपाल, लखनऊ और केरल सहित देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। गैंगरेप और हत्या के इन दो मामलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'कठुआ और उन्नाव जैसी घटनाओं के बाद आपको लगता है कि हमारा समाज बेटियों के लिए सुरक्षित है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3,093 वोट मिले। इनमें 22.05 फीसदी (682 वोट) पाठकों ने माना कि कठुआ और उन्नाव गैंगरेप जैसी घटनाओं के बाद भी हमारा समाज बेटियों के लिए सुरक्षित है, जबकि 77.95 फीसदी (2,411 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि कठुआ और उन्नाव गैंगरेप जैसी घटनाओं के बाद हमारा समाज बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन