फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: After Congress Plenary Session chaired by Rahul Gandhi workers morale will increase

पोल: राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस सम्मेलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा

Sun, 18 Mar 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: After Congress Plenary Session chaired by Rahul Gandhi workers morale will increase

राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में शुरू हुए कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन था। अपने समापन भाषण में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालातों की तुलना महाभारत से की। उन्होंने कहा कि 'हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ था जिसमें एक तरफ कौरव सत्ता के नशे में चूर थे तो वहीं पांडव बड़े ही विनम्र थे। आज भाजपा भी सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ती है जो कि एक सच्चाई का संगठन है और जिससे देश को बहुत उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'भाजपा ने हत्या के आरोपी को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बना दिया।' इस दौरान राहुल गांधी ने पीएनबी फ्रॉड के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और ललित मोदी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि 'मोदी उपनाम अब भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। एक मोदी ने दूसरे मोदी को 30 हजार करोड़ दे दिए।'
विज्ञापन


राहुल ने कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव के भी संकेत दिए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक दीवार है जिसे मैं तोड़कर रहूंगा। युवा और राजनीतिक सिस्टम में भी दीवार है। हम इज्जत और प्यार से दीवार तोड़ेंगे। हम संगठन से जुड़े आखिरी कार्यकर्ताओं को मौका देंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राहुल गांधी की अध्यक्षता में हो रहे कांग्रेस सम्मेलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा?'


पोल के जवाब में हमें कुल 3,213 वोट मिले। इनमें 50.7 फीसदी (1629 वोट) पाठकों ने माना कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस सम्मेलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, जबकि 49.3 फीसदी (1,584 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस सम्मेलन के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed