{"_id":"581c75494f1c1b5e38438520","slug":"amar-ujala-poll-a-soldier-who-commits-suicide-is-not-a-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को शहीद कहा जाना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को शहीद कहा जाना गलत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
poll
दिल्ली में सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को केजरीवाल सरकार 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सैनिक को शहीद का दर्जा देने की बात भी कही। केजरीवाल ने यह ऐलान पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान किया। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हम अंतिम संस्कार में आए हैं। हमें दिल्ली में उनसे मिलने नहीं दिया गया, लेकिन रामकिशन को शहीद कहे जाने पर सवाल उठने लगे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरहद पर लड़कर मरने वाला सैनिक ही शहीद माना जाता है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों की राय जानने की कोशिश की। सवाल था कि आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को शहीद कहा जाना सही है? कुल 8,015 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 81.05 फीसदी 6,496 पाठकों ने माना कि आत्महत्या करने वाले सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाना सही नहीं है। 1,280 फीसदी 15.97 ने माना कि आत्महत्या करने वाले जवान को शहीद कहा जाना गलत नहीं है। वहीं 2.98 फीसदी 239 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन