{"_id":"5a2018464f1c1bd1408ba16a","slug":"amar-ujala-poll-94-percent-readers-think-that-pakistan-is-safe-heaven-for-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 93.34 फीसदी पाठकों ने माना पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 93.34 फीसदी पाठकों ने माना पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खुले तौर पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उल-दावा का समर्थन किया है। मुशर्रफ ने बुधवार को पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं लश्कर-ए-तैयबा का सबसे बड़ा समर्थक हूं और जानता हूं कि वह भी मुझे पसंद करते हैं, जमात-उद-दावा भी मुझे पसंद करता है।'
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान जब पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या हाफिज सईद भी उनको पसंद करता है? इस पर उन्होंने 'हां' में जवाब दिया। मुशर्रफ यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें: मुशर्रफ के ‘ग्रैंड गठबंधन’ से दूसरे ही दिन अलग हुई कई पार्टियां
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल कर अपने पाठकों से सवाल किया, 'क्या मुशर्रफ के बयान से साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार है?' हमारे इस सवाल के जवाब में कुल 8328 पाठकों ने अपनी राय दी।
पोल के जवाब में 93.34 फीसदी (7773 वोट) पाठकों ने यह माना कि मुशर्रफ के बायान से यह साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार है। वहीं 5.2 फीसदी (433 वोट) पाठकों ने इस सवाल का जवाब 'नहीं' में दिया। जबकि 1.46 फीसदी (122 वोट) पाठकों ने इस सवाल के जवाब में 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।