{"_id":"58dfa72a4f1c1b380763fad6","slug":"amar-ujala-poll-85-readers-vote-that-cow-protection-acts-will-prevent-cow-slaughtering","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 85.73 फीसदी पाठकों ने माना, कड़े कानूनों से गौहत्या पर लगेगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 85.73 फीसदी पाठकों ने माना, कड़े कानूनों से गौहत्या पर लगेगी लगाम
amarujala.com - presenred by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sat, 01 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में गौहत्या की रोकथाम को लेकर पास किए गए नए कानून से ज्यादार पाठकों ने भी सहमति जताई है। पाठकों की राय में गौहत्या पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून बनाने ही होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को गुजरात विधानसभा में गौहत्या विधेयक पास हुआ। सूबे में अगर कोई व्यक्ति गौहत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। दोषी पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि गुजरात में गौहत्या कानून पहले से ही मौजूद था, लेकिन अब उसे और सख्त बनाया गया है। वहीं, यूपी की योगी सरकार भी गायों के संरक्षण के लिए सजग और सक्रिय दिख रही है। इसी को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या ऐसे कड़े कानूनों से गौहत्या पर लगाम लग पाएगी?
विज्ञापन
सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। सबसे ज्यादा 85.73 फीसदी (11,589) पाठकों ने कहा कि कड़े कानूनों से गौहत्या पर लगाम लगेगी। 11.73 फीसदी (1,585) पाठकों ने कहा कि कड़े कानूनों से इस संबंध में कोई फायदा नहीं होगा। वहीं, 2.54 फीसदी (344) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 13,518 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन