फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala pole over salman khan statement

अमर उजाला पोल: लोगों ने कहा, सलमान ने जल्दबाजी में दिया बचकाना बयान

Thu, 13 Oct 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
amar ujala pole over salman khan statement
अमर उजाला पोल
पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव कर अभिनेता सलमान खान फिर विवादों में आ गए हैं। अभिनेता सलमान खान ने उड़ी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे आतंकवादी नहीं कलाकार हैं। यह दोनों अलग-अलग बातें हैं। क्या कलाकार आतंकवादी होते हैं। कलाकार यहां बीजा लेकर आते हैं और हमारी सरकार उन्हें बीजा देती है।
विज्ञापन


हालांकि सलमान ने आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई को सही बताया लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों का यह कहते हुए बचाव किया कि वे कलाकार हैं आतंकी नहीं। बता दें कि उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों का भी विरोध हो रहा है। पाक कलाकार फवाद ख़ान, माहिरा ख़ान, अली ज़फर समेत तमाम अभिनेताओं और गायकों को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


अमर उजाल ने सलमान खान के इस बयान को अपने पोल का विषय बनाया था। इसमें पाठकों से पूछा गया था कि सलमान के इस बयान को आप किस तरह देखते हैं? इसके लिए उन्हें तीन विकल्प दिए गए थे। जिसमें जल्दबाजी में दिया गया बचकाना बयान, कलाकारों के पक्ष में भावुक बयान और कह नहीं सकते, ऑप्शन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमर उजाला के 62.71 फीसदी पाठकों ने इसे जल्दबाजी में दिया गया बचकाना बयान बताया। 32.92 फीसदी पाठकों ने इसे कलाकारों के पक्ष में दिया गया भावुक बयान बताया। वहीं, 4.37 फीसदी लोगों ने काह कि वह कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed