फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation: Another new series of Samvad 'nazariya jo jeevan badal de'

अमर उजाला फाउंडेशन: संवाद की एक और नई श्रृंखला “नज़रिया- जो जीवन बदल दे!”

Sun, 20 May 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Another new series of Samvad 'nazariya jo jeevan badal de'

अमर उजाला फाउंडेशन और माइन्ड्स इग्नाइटेड आपके लिए लेकर आए हैं- “नज़रिया- जो जीवन बदल दे!”, विचारों को उत्तेजित करने वाली संवाद की एक श्रृंखला- उन विशेषज्ञों की बातें जो अपने विचारों की शक्ति से समाज में परिवर्तन लाए हैं। संवाद के इस कार्यक्रम में आपसे रु-ब-रु होंगे विचार नायक, खुद अपनी लीक बनाने वाले विशेषज्ञ जो आपकी जिन्दगी को बहुत गहराई से प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अपनी अनुभव-पुष्ट बात बेबाकी से प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


नज़रिया का दूसरा संस्करण, 26 मई, 2018 को शाम 4 से 7 बजे तक इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए https://foundation.amarujala.com/nazariya/ पर पंजीकरण करें।
विज्ञापन


26 मई के कार्यक्रम में आने वाले वक्ताओं में होंगे

1. मनोज मुन्तशिर : मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट लेखक जिनकी स्क्रिप्ट के जलवे बाहुबली-1 और बाहुबली -2 में दिखे। जिनके लिखे कई बेहतरीन गाने, जैसे तेरी गलियां (एक विलेन), कौन तुझे (एम.एस.धोनी), तेरे संग यारा (रुस्तम) और फिर भी तुमको चाहूंगा ने धूम मचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. रक्षित टंडन : देश दुनिया को साइबर जगत के खतरों से बाखबर करने वाले साइबर विशेषज्ञ।
3. मनिका बत्रा : टेबल टेनिस खिलाड़ी, जिन्होंने पहली बार देश को दिलाया स्वर्ण पदक।
4. राजेश कुमार राज : (प्रोफेसर, वोंकवांग विश्वविद्यालय, दक्षिण कोरिया), जो साझा करेंगे चेतना विकास के कुछ अनुभव।
5. आलोक पुराणिक : प्रशिद्ध व्यंगकार, कवि।

गौरतलब हो कि “नज़रिया- जो जीवन बदल दे!” संवाद का पहला संस्करण 25 मार्च को आगरा के जे.पे. सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विचारक मनोचिकित्सक डॉ. समीर पारिख, भाषा स्थानिकीकरण, माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक बालेन्दु शर्मा दाधीच, साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जगदीप छोकर ने आगरावासियों में किया उर्जा का संचार।


“नज़रिया- जो जीवन बदल दे!” आगरा कार्यक्रम की अधिक जानकारी और फोटो देखने के लिए https://foundation.amarujala.com/event/nazariya-jo-jeevan-badal-de-agra/ पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed