Contest: आजादी की वर्षगांठ पर इस बार आपकी ही आवाज में गूंजेगा 'आजादी का नया तराना'; 31 जुलाई तक करें आवेदन
प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के इस तराने को विजेताओं के शब्दों, संगीत और आवाज में लॉन्च किया जाएगा। विजेताओं द्वारा बने गीत को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' का मुख्य गीत बनाया जाएगा।
विस्तार
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत इस साल आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला लेकर आ रहा है "आजादी का नया तराना"। एक ऐसा तराना जिसके गीतकार भी आप होंगे और संगीतकार व गायक भी। खास बात यह भी है कि आपकी प्रविष्टि को खुद जाने माने गायक व संगीतकार पदमश्री कैलाश खेर जज करेंगे। तो देर किस बात की। अगर आप भी करना चाहते हैं सुर, लय, ताल की दुनिया में अपना नाम तो जुड़ जाइए अमर उजाला के इस विशेष कार्यक्रम से।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आप 31 जुलाई, 2023 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के इस तराने को विजेताओं के शब्दों, संगीत और आवाज में लॉन्च किया जाएगा। विजेताओं द्वारा बने गीत को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' का मुख्य गीत बनाया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के तहत अमर उजाला खोज रहा है सर्वोत्तम गीतकार, संगीतकार और गायक। गीतकार श्रेणी में प्रतिभाग करने के लिए देशप्रेम पर आधारित कोई मौलिक गाना लिखकर भेजना होगा। वहीं संगीतकार श्रेणी में शामिल होने के लिए अपना कोई भी कम्पोज किया हुआ गीत साझा कर सकते हैं। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ गायक बनने की है चाहत तो अपनी आवाज में कोई भी देशभक्ति गीत रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं।
तो आइये आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर, आजादी की अमर गाथा को जीवंत करें। अमर उजाला का यह खास कार्यक्रम "कला धाम" और "नयी उड़ान" के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला "काव्य कैफे" कंटेंट पार्टनर और " मुगाफी" टैलेंट पार्टनर है।
जाने कैसें कर सकतें हैं एंट्री
- इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए लॉगऑन करें- www.mugafi.com/contest/amar-ujala
- अपनी जानकारी भरें और अच्छी क्वालिटी में अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग, लिरिक्स या कम्पोजिशन अपलोड करें
- बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट सिंगर और बेस्ट कम्पोजर को एक साथ लाकर "मुगाफी" के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया जाएगा
- 15 अगस्त को अमर उजाला और मुगाफी के प्लेटफॉर्म पर इस विनिंग कॉम्बिनेशन को लॉन्च किया जाएगा
- प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कॉल करें: 9654280624
इन बातों का रखें खास ध्यान
- प्रतिभाग करने के लिए 18 साल से अधिक उम्र होनी चाहिए
- लिरिक्स या कम्पोजिशन आपकी ओरिजिनल होनी चाहिए जो पहले किसी भी प्लेटफॉर्म पर पब्लिश न हुई हो
- आपकी प्रविष्टि भारत की आजादी और देश की सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित होनी चाहिए
- जजेज का निर्णय और अंतिम रूप से मान्य होगा