फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alwar attack: Will the police identify the Cow protectior or will they suspect?

अलवर हमलाः पुलिस गौरक्षकों की पहचान करेगी या फिर संदिग्ध मान लेगी?

Thu, 06 Apr 2017 11:29 AM IST
नितिन श्रीवास्तव बीबीसी संवाददाता, बहरोड़ से
नितिन श्रीवास्तव बीबीसी संवाददाता, बहरोड़ से Updated Thu, 06 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Alwar attack: Will the police identify the Cow protectior or will they suspect?
मुस्लिम

विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में कथित गौरक्षकों के हमले में घायल हुए एक व्यक्ति पहलू खां की मौत हो गई है। अलवर के बहरोड थाना क्षेत्र में जयपुर से गायें खरीद कर हरियाणा के नूंह ले जा रहे एक समूह पर शनिवार शाम को कथित गौरक्षकों ने हमला किया था। हमले में बाल बाल बचे अजमत ने कहा कि पुलिस न आती तो हमलावर उन्हें जला कर मारने वाले थे।



- इलाज के दौरान घायलों में से एक पहलू खान की मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
- सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कथित गौरक्षक पैसे लेते हुए, गाड़ी तोड़ते हुए और गायें ले जा रहे लोगौं को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं।
- गाय ले जा रहे लोगों ने हमलावरों को खरीद के दस्तावेज भी दिखाए थे।
- गाड़ियों को राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर जगुवास के पास रोका गया था।
- इन गायों को जयपुर के पास नगर निगम के सरकारी मेले से खरीदा गया था।
- मृतक पहलू खान के बेटे हुसैन खान के अनुसार, दो गायों की कीमत 85 हजार रुपए थी जबकि दो अन्य गायों की कीमत 45 हजार रुपए थी।
- बेहरोर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर विजय तिवारी ने स्थानीय पत्रकार आभा शर्मा को बताया कि इस मामले में मंगलवार को ही 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जो नहीं है पता-


- केस दर्ज करने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है और मामला आगे कैसे बढ़ेगा। बहरोड़ पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन लोगौं की गिरफ्तारी हुई है।
- वीडियो फुटेज के आधार पर दूसरे हमलावरों की शिनाख्त कर रही है।
- पीड़ितों को कोई राहत मुहैया कराई जाएगी या फिर उन्हें भी संदिग्ध माना जा रहा है।
- अभी तक ये नहीं पता चला है कि हमलावर किसी गौरक्षा संगठन से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed