फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Along with Madhya Pradesh and Gujarat, these cities will witness torrential rains Meteorological Department

Monsoon: अगले कुछ दिन मध्यप्रदेश में मेहरबान रहेगा मानसून, गुजरात समेत इन शहरों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

Fri, 04 Jul 2025 06:59 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 06:59 PM IST
सार

देशभर में मानसून सक्रिय है। मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने पांच से आठ जुलाई तक मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश में अब तक 68% और पूर्वी हिस्से में 33% ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Along with Madhya Pradesh and Gujarat, these cities will witness torrential rains Meteorological Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य भारत के हिस्सों में काफी सक्रिय बना हुआ है। मध्य प्रदेश और गुजरात में बार-बार तेज बारिश और तूफानी मौसम की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा मानसूनी निम्न दबाव और चक्रवातीय परिसंचरण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के रास्ते आगे बढ़ा है।
विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान एंजेंसियों का अनुमान
मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों का अनुमान है का कहना है कि, 1 जून से 2 जुलाई 2025 तक पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य से 68 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 33 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। राज्य में अब भी भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में ये और तीव्र हो सकती हैं। एमपी में तेज बारिश की गतिविधि शनिवार से तेज होगी। इस दौरान पूरे राज्य में व्यापक और तीव्र मानसूनी गतिविधि रहेगी, लेकिन मध्य और पूर्वी हिस्से विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। 5 से 8 जुलाई के बीच भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Himachal Weather: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह बरसेंगे बादल, तीन जिलों के लिए 6 जुलाई को रेड अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दौरान जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और अशोकनगर में तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में खराब मौसम के साथ तेज़ बिजली, गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि, खराब मौसम 8 और 9 जुलाई को आगे बढ़ते हुए पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में भी फैल जाएगा। वहां भी भारी बारिश और तूफानी गतिविधि देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान को 12 जुलाई से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद के सप्ताह में मौसम सामान्य होने लगेगा और तीव्र बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे थमेगा।

ये भी पढ़ें:- मानसून में हेल्दी रहने के इन चार मौसमी फलों का करें सेवन, तीसरा वाला डायबिटीज रोगियों के लिए भी है फायदेमंद

अभी ऐसा है मौसम का सिस्टम
झारखंड और छत्तीसगढ़ पर बना निम्न दबाव का शेष भाग पहले चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय था, जो अब उत्तर ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर स्थित एक अन्य परिसंचरण के साथ मिल गया है। इसके साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा ओडिशा से राजस्थान तक फैली हुई है। इससे जुड़ी हुई शियर ज़ोन (जहां पूरबी और पछुआ हवाएं मिलती हैं) लगभग कर्क रेखा के साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजर रही है। यही ज़ोन बारिश की पट्टी को पूर्व से पश्चिम की ओर ले जाएगा और यह धीरे-धीरे मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर स्थिर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed