{"_id":"65e5d27ae35a0c0ada022573","slug":"almost-all-projects-were-in-place-before-he-became-pm-congress-dig-at-modi-s-multiple-states-visit-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राज्यों को विकास कार्यों की सौगात पर कांग्रेस का PM पर तंज, कहा- पहले ही पूरी हो चुकी हैं परियोजनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: राज्यों को विकास कार्यों की सौगात पर कांग्रेस का PM पर तंज, कहा- पहले ही पूरी हो चुकी हैं परियोजनाएं
Mon, 04 Mar 2024 07:25 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:25 PM IST
सार
पीएम मोदी के राज्यों को विकास कार्यों की सौगत पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है वो या तो पहले ही पूरी हो चुकी थी और कुछ उनके पीएम मोदी बनने से पहले के प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-जयराम रमेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई राज्यों को विकास कार्यों की सौगात कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। कांग्रेस ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन-जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी उद्धाटन कर रहे हैं वो पहले ही पूरी हो चुकी थी या पहले की परियोजनाओं का विस्तार है। गौरतलब है कि पीएम मोदी चार से छह के बीच तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान 1.10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
कई परियोजनाओं का कार्य पहले ही पूरा हो चुका- जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज, कल और परसों कई राज्यों में उद्धाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लगभग सभी परियोजनाएं जिनका वह उद्घाटन कर रहे हैं उनमें से कुछ उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले की वे परियोजनाओं पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कलपक्कम में प्लूटोनियम फास्ट ब्रीडर रिएक्टर 22 वर्षों से अधिक समय से निर्माणाधीन है। जब मैंने एक दशक पहले इसका दौरा किया था, तो यह 95% से अधिक पूरा हो चुका था।
विज्ञापन
मनमोहन सरकार के दौरान हो चुके ये सब काम- जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना में एनटीपीसी बिजली परियोजना समर्पित कर रहे हैं, जो वास्तव में फरवरी 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में की गई एक दृढ़ प्रतिबद्धता थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले पीएम ने मंगलगिरि में एम्स सुविधा और तिरूपति में आईआईटी का श्रेय लिया था, ये दोनों फरवरी 2014 में संसद द्वारा पारित कानून में दृढ़ प्रतिबद्धताएं थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आज, कल और परसों विभिन्न राज्यों में उद्घाटन कार्यक्रमों में रहने वाले हैं। वे जिन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन कर रहे हैं, वे लगभग सभी उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले के प्रोजेक्ट्स हैं। वे या तो अभी पूरे हुए हैं या पहले के ही प्रोजेक्ट्स के विस्तार हैं। लेकिन झूठ के…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 4, 2024