फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allocation of portfolios in Goa CM Pramod Sawant gets Home Finance Personnel Vigilance Official Languages several other departments

गोवा: सावंत कैबिनेट में विभागों का आवंटन, गृह-वित्त समेत यह अहम मंत्रालय मुख्यमंत्री ने रखे अपने पास

Tue, 12 Apr 2022 07:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Allocation of portfolios in Goa CM Pramod Sawant gets Home Finance Personnel Vigilance Official Languages several other departments
प्रमोद सावंत - फोटो : अमर उजाला

गोवा में सरकार के शपथ ग्रहण के बाद रविवार को विभागों का आवंटन हो गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को गृह, वित्त, कार्मिक, सतर्कता, राजभाषा समेत पांच विभाग मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल के 12 सहयोगियों को विभागों का बंटवारा किया है। इससे पहले सावंत के साथ 28 मार्च को शपथ लेने वाले भाजपा के आठ विधायकों को विभागों के आवंटन की अधिसूचना तीन अप्रैल को जारी की गई थी। इसके मुताबिक, रोहन खौंटे को पर्यटन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का प्रभार सौंपा गया है, जबकि मुख्यमंत्री सावंत ने गृह, वित्त, कार्मिक, सतर्कता और आधिकारिक भाषा का विभाग अपने पास रखा है।

विज्ञापन


वहीं, विश्वजीत राणे को शहरी विकास, महिला एवं बाल और वन विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य तथा नगर एवं ग्राम नियोजन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एटानासियो मॉन्सरेट को राजस्व, श्रम और अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, मौविन गोडिन्हो को परिवहन, उद्योग, पंचायत और प्रोटोकॉल विभाग दिया गया है, जबकि रवि नाइक को कृषि, हस्तशिल्प व नागरिक आपूर्ति विभाग की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, नीलेश कैबराल को महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और विधायी मामलों, पर्यावरण और कानून एवं न्यायपालिका से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, जल संसाधन, सहकारिता और प्रोवेडोरिया (इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक असिस्टेंस) विभाग सुभाष शिरोडकर के खाते में गए हैं। गोविंद गौडे को खेल, कला एवं संस्कृति और आरडीए विभाग आवंटित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed