फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   allies says they don't know what rahul gandhi say

प्रधानमंत्री पर 'निजी भ्रष्टाचार' के राहुल गांधी के दावे से बेखबर हैं सहयोगी दल

Thu, 15 Dec 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
allies says they don't know what rahul gandhi say
- फोटो : getty images
कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा स्थगित होने के बाद अन्य पार्टी के नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानाकारी होने का दावा किया था। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वे इसका खुलासा केवल सदन में करेंगे। मगर राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार की कौन सी जानकारी है उससे उनकी पार्टी के सांसदों सहित सहयोगी दल भी अंजान हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री के जिस निजी भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा किया है, उसकी जानकारी वहां मौजूद तीन सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को भी नहीं है।
विज्ञापन


सहयोगी दल के एक प्रतिनिधि सांसद ने कहा कि हमें जानकारी नहीं कि राहुल गांधी किस संबंध में बात कर रह हैं। दरअसल इस बात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस बात की ओर इशारा किया था कि उनके साथ वहां मौजूद सभी विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री के कथित भ्रष्टाचार का पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमें अंदाजा नहीं था कि राहुल क्या कहने वाले हैं'

allies says they don't know what rahul gandhi say
इसके अलावा दो विपक्षी दलों का यह भी कहना है कि मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ जो दावा किया गया उससे पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।

एक सहयोगी दल के प्रतिनिधिन ने यह भी कहा कि हंगामे की वजह से स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी थी उसके बाद हम एक बैठक कर  थे, उसी वक्त हमें राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बारे में बताया गया। हमें अंदाजा नहीं था कि राहुल क्या कहने वाले हैं। वह किस आधार पर दावा कर रहे हैं, हमें इस बारे में बिल्कुल भी पता नहीं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी के निजी भ्रष्टचार की जानकारी होने का दावा किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, तृणमूल कांग्रेस के बंधोपाध्यायस, एयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल, सीपीएम के कुरुणाकरन और एनसीपी के तारिक अनवर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed