{"_id":"61506a5a733bc70bca52d175","slug":"alliance-ok-if-happens-with-respect-raut-on-upcoming-civic-polls-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: संजय राउत की दो टूक, सम्मान से हुआ गठबंधन तो ठीक वरना अकेले लड़ेंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: संजय राउत की दो टूक, सम्मान से हुआ गठबंधन तो ठीक वरना अकेले लड़ेंगे निकाय चुनाव
Sun, 26 Sep 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 26 Sep 2021 06:10 PM IST
सार
अगले साल के आरंभ में महाराष्ट्र के 10 शहरों में निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर गठबंधन के मुद्दे पर राज्य के मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक राकांपा व शिवसेना में खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को साफ कहा कि अगले साल महाराष्ट्र के 10 शहरों में होने वाले चुनाव के लिए उनकी पार्टी सम्मान के साथ गठबंधन चाहती है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अपने दम पर मैदान संभालेगी। शिवसेना के भगवा झंडे के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड जिले के भोसारी में रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राउत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुणे व पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के शिवसेना कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इन दोनों शहरों में सशक्त राकांपा द्वारा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की उपेक्षा की जा रही है, जबकि वह राज्य सरकार में साझेदार है।
विज्ञापन
इसलिए दिल्ली गए थे सीएम उद्धव ठाकरे
सीएम व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की हालिया दिल्ली यात्रा के बारे में पूछने पर राउत ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि वह दिल्ली के कामकाज के तरीके को जानने के लिए वहां गए थे।
विज्ञापन
राकांपा को दी चेतावनी
बता दें, पुणे व पिंपरी चिंचवड जिलों में शिवसेना कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, क्योंकि राकांपा अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना से रुख नहीं मिला रही है। इसलिए राउत ने राकांपा को चेतावनी देते हुए कहा, 'हमें परेशान न करें, अन्यथ समस्या हो जाएगी। पुणे के प्रभारी मंत्री व राकांपा नेता अजित पवार भी उद्धव ठाकरे की सुनते हैं, इसलिए स्थानीय राकांपा नेता शिवसेना के साथ तालमेल रखें।'