फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alleged conman Kiran Patel brought from Jammu and Kashmir to Gujarat

Kiran Patel: जम्मू-कश्मीर में खुद को अफसर बताकर घूमने वाले किरण पटेल को गुजरात लाया गया, दर्ज हैं कई एफआईआर

Sat, 08 Apr 2023 10:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Apr 2023 10:11 AM IST
सार

किरण पटेल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले महीने श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से केंद्र सरकार में 'अतिरिक्त सचिव' के रूप में खुद को पेश करने और अन्य आतिथ्य के अलावा सुरक्षा कवर का आनंद लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Alleged conman Kiran Patel brought from Jammu and Kashmir to Gujarat
ठग किरण पटेल। - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात पुलिस की एक टीम शनिवार को ठग किरण पटेल को जम्मू-कश्मीर से अहमदाबाद ले आई। किरण पटेल को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को श्रीनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पटेल को हिरासत में लेने का गुजरात पुलिस का अनुरोध स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उसे गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पटेल को श्रीनगर से सड़क मार्ग से शनिवार तड़के अहमदाबाद अपराध शाखा मुख्यालय लाया गया। गुजरात के विभिन्न पुलिस थानों में पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिनमें से एक अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने के लिए दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पटेल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले महीने श्रीनगर के एक पांच सितारा होटल से केंद्र सरकार में 'अतिरिक्त सचिव' के रूप में खुद को पेश करने और अन्य आतिथ्य के अलावा सुरक्षा कवर का आनंद लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल को जब तीन मार्च को चौकस सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा, तब वह कश्मीर घाटी की तीसरी यात्रा पर था। पटेल ने दक्षिण कश्मीर में सेब के बागों के खरीदारों की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा आदेश दिए जाने का दावा किया था। इसके बाद, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 22 मार्च को उसके और उसकी पत्नी मालिनी पटेल के खिलाफ एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले को हड़पने की कोशिश करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मालिनी पटेल को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था और किरण पटेल को हिरासत में लेने के लिए कुछ दिन पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम जम्मू-कश्मीर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed